27 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का इस्तेमाल किए जाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का इस्तेमाल किए जाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शासकीय कार्यों में AI का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक के दौरान निर्देश दिए कि वर्तमान समय में AI का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में, राज्य में भी AI के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा दिए जाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि शासकीय कार्यों में विभिन्न AI टूल्स के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए एवं विभागों की कार्यप्रणाली के अनुरूप इनके व्यावहारिक उपयोग की संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने AI के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए तत्काल एक टास्क फोर्स का गठन करने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का इस्तेमाल किए जाने के निर्देश दिएसाथ ही, उन्होंने कहा कि राज्य में Data Lake तैयार किए जाने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि उपलब्ध आंकड़ों का बेहतर उपयोग करते हुए निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।  उन्होंने निर्देश दिए कि सचिवों द्वारा किए जाने वाले विभागीय निरीक्षणों एवं भ्रमणों के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारियों और सुझावों को सम्बन्धित विभागों के साथ साझा किया जाए। उन्होंने इन निरीक्षणों से प्राप्त फीडबैक को इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम (e-PMS) से भी जोड़े जाने की बात कही, ताकि कार्यों की प्रगति एवं अनुपालन की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।

See also  दून यूनिवर्सिटी में किया गया स्व गणना पर जागरुकता शिविर का आयोजन

इस अवसर पर प्रमुख सचिव डॉ.आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं श्रीधर बाबू अद्दांकी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।