1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश

बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश

चंपावत के भाजपा नेता द्वारा नाबालिग के यौन शोषण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौक पर बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया।

गोगी ने कहा कि चंपावत में बीजेपी नेता कमल रावत जो मंडल अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी है, द्वारा नाबालिग का यौन शोषण किया गया है। अभी तक उसे गिरफ्तार भी नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता का ये कुकृत्य बताता है कि भाजपा सत्ता के मद में चूर हो गई है। गोगी ने कहा कि हैरत की बात है कि भाजपा अब जनता की आंखों में भी यह कह कर धूल झोंक रही है कि आरोपी नेता ने 20 दिसम्बर को पद से इस्तीफा दे दिया था। क्या यह कुकृत्य करने के लिए आरोपी भाजपा नेता ने पार्टी की अनुमति ली जो उसने घटना से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था।

See also  आपदा प्रबंधन विभाग में आज दी गई अहम ट्रेनिंग

बीजेपी राज में महिलाएं असुरक्षित- गोगी

भाजपा की कथनी करनी में इतना फर्क है कि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं दूसरी तरफ भाजपा शासन में महिलाओं के विरुद्ध अपराध में भयंकर वृद्धि हुई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार शांत आबोहवा की छवि वाले उत्तराखंड में 2022 में महिलाओं के खिलाफ 26 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। उत्तराखंड ऐसे अपराधों में देश मे सर्वाधिक वृद्धि वाले राज्यों में से है। यह धामी सरकार की घोर विफलता है। उत्तराखंड में इससे पूर्व भी भाजपा नेताओं पर कभी पेपर लीक कभी यौन शोषण कभी मारपीट के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे ही भाजपा के कैबिनेट मंत्री ने भी सारी मर्यादाएं लांघते हुए ऋषिकेश में सरेराह एक नागरिक के साथ मारपीट की थी। गोगी ने कहा कि हाल ही में कोटद्वार में भाजपा के विधायक दिलीप रावत ने भी समर्थक का चालान काटने पर परिवहन अधिकारी पर सरेराह हाथ उठाया था।

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक

युवा, बेरोजगार और राज्य आन्दोलनकारी उपेक्षित होकर सड़कों पर संघर्षरत हैं, वहीं भाजपा के नेता सत्ता के अहंकार में लोगों से खुलेआम दुर्व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोषी भाजपा नेता को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की। इस प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा दौसोनी,महिला महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ,सत्य पोखरियाल ,सावित्री थापा ,सोनम थापा, पूनम कंडारी, देवेंद्र सिंह,

अभिषेक तिवारी ,लकी राणा ,यामीन खान ,मुकीम अहमद ,अवधेश कथेरिया , राजेश उनियाल ,अर्जुन पासी ,मुकेश रेगमी,विकास ठाकुर ,राजेश पुंडीर, रिपु दमन ,वकार अहमद ,शाहिद अहमद ,आलोक मेहता ,पिंटू मौर्य ,शहजाद ,वीरेंद्र पवार ,अमित अरोड़ा ,सलमान ,चुन्नीलाल ,उदय रावत ,पिंटू मौर्य ,अनूप पासी ,अशोक ,रवि हसन ,मरगूब आलम ,विकास ठाकुर ,आदर्श ,मनोज चौधरी ,मुस्तकीम ,अंकित ,मनोज ,अरुण ,इस्लाम ,मिजाजी खान ,शुभम सैनी ,मनीष गर्ग अवसर पर आदि उपस्थित थे।

See also  मुख्यमुख्य सचिव ने की 25 प्वाइंट प्रोग्राम की समीक्षा सचिव ने की 25 प्वाइंट प्रोग्राम की समीक्षा