उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है और कई इलाकों में लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। खानपुर विधानसभा के बहुत सारे इलाकों में भी पानी भरने से लोगों का बुरा हाल है। तेज बारिश के कारण मिलाप नगर ,गोल भट्टा ,और मोहनपुरा का इलाका पूरी तरीके से जलमग्न हो गया जिसके चलते सुबह 7:00 बजे खानपुर विधायक उमेश कुमार को सूचना मिली कि 10 लोगों का परिवार अपनी छत पर चारों तरफ पानी आने से फंस गया है जिसका तुरंत संज्ञान लेते हुए उमेश कुमार खुद मौके पर पहुंच गए और एनडीआरएफ की टीम या प्रशासनिक अधिकारियों की बिना मदद से ही उमेश कुमार के द्वारा खुद पूरे परिवार का लकड़ी की सीडी और टीम के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया बताया जा रहा है बताया जा रहा है पूरा परिवार देर रात लगातार भारी बारिश के कारण 3:00 बजे से अपनी छत पर फंसा हुआ था सुबह होने पर स्थानीय लोगों के द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार को सूचना दी गई जिसके बाद उमेश कुमार ने वह कर दिखाया जिसे आज तक कोई विधायक नहीं कर पाया









More Stories
कैंट विधानसभा में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, नवीन जोशी ने टिकट के लिए की ओपन दावेदारी
UKD ने दिया सांकेतिक धरना एनएच 309 की हालत न सुधरने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी