यमुना का बढ़ता जलस्तप दिल्ली को डरा रहा है। राजधानी में 1978 की बाढ़ जैसे हालात बनने की नौबत आ गई है। आज सुबह यमुना का पानी 207 मीटर को पार कर गया है। सुबह 6 बजे यमुना का जलस्टर 207.14 मीटर था। जबकि 1978 में जब बाढ़ आई थी तब यमुना का पानी 207.49 मीटर था। यानि दिल्ली में 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने वाला है। दिल्ली में यमुना किनारे रह रहे लोगों को पहले की सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कह दिया गया है। सरकार ने राहत कैंप में खाने-पीने की सुविधा मुहैया कराने की बात कही है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने की वजह से दिल्ली में परेशानी बढ़ रही है। 10 जुलाई को यमुना का जलस्तर 206 मीटर को पार कर गया था जबिक आज से 207 मीटर से ऊपर जा चुका हैा लगातार बढ़ते जलस्तर के बाद राजधानी के 9 इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। इससे पहले 8 और 9 जुलाई को हुई तेज बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया था जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब बाढ़ से दिक्कतें बढ़ने वाली हैं।

More Stories
अंकिता भंडारी को इंसाफ नहीं मिला, ‘VIP’ आरोपी को संवैधानिक पद का इनाम मिला: राहुल गांधी
जंतर-मंतर पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी, प्रेस क्लब में बताई जुल्म की हकीकत
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित