20 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आयुष्कामीय स्वास्थ्य शिविर शुरू

आयुष्कामीय स्वास्थ्य शिविर शुरू

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में 15 दिवसीय आयुष्कामीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य शिविर में मर्म चिकित्सा, लीच थैरेपी, अग्निकर्म, पंचकर्म, आयुर्वेदिक न्यूरो थैरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी व नियमित योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा शिविर में योग ब्रेक प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। शिविर में निजी क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों द्वारा भी कैंसर, डायबिटीज रिवर्सल, हृदय रोग, गुदा रोग, क्षार सूत्र संबंधी परामर्श व निशुल्क जांच की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। साथ ही स्वास्थ्य उन्नयन हेतु विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। इस अवसर पर सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. विजय जोगदण्डे, डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी, राज्य औषधि अनुज्ञापन अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

See also  विकासनगर में खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी