22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बनभूलपुरा हिंसा में पाई पाई की वसूली

बनभूलपुरा हिंसा में पाई पाई की वसूली

बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन का एक्शन जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस काम कर रही है। पुलिस की 15 टीमें उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक पर भी शिकंजा कसने लगा है।बनभूलपुरा हिंसा में पाई पाई की वसूली हालांकि पुलिस अब तक मलिक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है मगर हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। अब्दुल मलिक को हल्द्वानी नगर निगम ने 2.44 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा और 15 फरवरी तक पैसा भरने को कहा है। ऐसा ना करने पर प्रशासन की टीम मलिक की संपत्ति कुर्क कर सकती है। फिलहाल पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की तैयारी हो चुकी है।

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 70 शिकायतें मिलीं, जल्द समाधान का निर्देश