15 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरषोत्तम ने आज अल्मोड़ा में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर पिछली बार मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां पर विशेष प्रयास किए जाएं, जिससे मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जनपदों से बाहर रहते हैं, उन्हें मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए यह सुनिश्चित करें कि उनका मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में बढ़े। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा समयबद्धता के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करें। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षासभी कार्मिकों के प्रशिक्षण, एआरओ का चयन के संबंध में पूर्ण तैयारी करना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड विजय जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, जिलाधिकारी बागेश्वर अनुराधा पाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह समेत सभी चार जिलों के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  त्रिवेंद्र रावत ने दिल्ली में सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा