मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए।
उन्होंने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे।
पिथौरागढ़ की बेटी भी बनीं डिप्टी जेलर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीडीहाट निवासी योगिता गुरुरानी को भी आज नियुक्ति पत्र दिया। योगिता गुरुरानी की प्रथम नियुक्ति कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग रुड़की में डिप्टी जेलर के पद पर हुई है। नियुक्ति को लेकर योगिता गुरु रानी ने अपने माता-पिता ,भाई बहन, अपने दादा-दादी मित्रों शुभचिंतकों व गुरुजनों का आभार प्रकट किया है उनके आशीर्वाद सहयोग व मेहनत से आज उन्हें नियुक्ति मिली है।
योगिता गुरु रानी के दादा तारादत्त गुरुरानी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रहे हैं। पिताजी दिनेश गुरुरानी पर्यावरणविद और कर्मचारी नेता हैं, माता निरंजना गुरुरानी टीचर हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति पर क्षेत्र वासियों ने बधाई दी है।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल