मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डाकरा बाजार गढ़ी कैंट क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से मुलाक़ात की तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, निःशुल्क खाद्यान, आयुष्मान योजना आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से बातचीत की तथा उनकी कुशलक्षेम भी जानी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान आम जनता एवं लाभार्थियों को देशवासियों के नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का पत्र भी सौंपा। स्थानीय लोगों ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

More Stories
मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित किसानों को मदद देने का दिया भरोसा
सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में शामिल हुए सीएम धामी
आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल