उत्तराखंड में बीजेपी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए तीन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बीजेपी ने नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी से उम्मीदवारों का एलान किया है।
उत्तराखंड बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने नैनीताल से अजय भट्ट, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह को टिकट मिलने पर खुशी जताई है।

अल्मोड़ा से अजय टम्टा पर तीसरी बार और नैनीताल से अजय भट्ट पर हाईकमान ने दोबारा भरोसा जताया है। टिहरी लोक सभा सीट से महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह और अल्मोड़ा से अजय टमटा और नैनीताल से अजय भट्ट जी को बीजेपी संसदीय बोर्ड द्वारा नामांकित होने पर एक बार फिर बहुत/बहुत बधाईयां , !

More Stories
मदन कौशिक ने आपदा प्रभावित किसानों को मदद देने का दिया भरोसा
सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में शामिल हुए सीएम धामी
आदमखोर के हमले में महिला की मौत, पीड़ित परिवार से मिले गणेश गोदियाल