उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक विक्रम सिंह नेगी ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप एवं अन्य माध्यमों से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों के खिलाफ लगातार अनर्गल टिप्पणियां एवं आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित कर रहे हैं। इस प्रकार की गतिविधियां पार्टी के अनुशासन एवं संगठनात्मक मर्यादाओं के विरुद्ध हैं और इन्हें किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार तथा संगठन की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों के विरुद्ध अनर्गल प्रचार करना गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
उन्होंने संबंधित सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर इस प्रकार की पोस्ट एवं टिप्पणियों को तत्काल प्रभाव से हटाएं तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों से बचें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्देशों की अनदेखी करने वाले कार्यकर्ताओं के विरुद्ध पार्टी के नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नेगी ने कहा कि संगठन की एकता, अनुशासन एवं आपसी सम्मान बनाए रखना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर पार्टी की मजबूती और संगठनात्मक एकजुटता के लिए कार्य करना चाहिए।

More Stories
प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में शामिल हुए सीएम धामी
निर्वाचित होने के बाद सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से मिले दिनेश आर्य
कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने त्योहारी सीजन में सीवर का काम रोकने की उठाई मांग, एसडीएम ऋषिकेश को सौंपा ज्ञापन