उत्तराखंड आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह आनंद ने टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी शाह को बीजेपी प्रत्याशी घोषित किए जाने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्यलक्ष्मी शाह पिछली दो बार से टिहरी लोकसभा से जीतती आ रही हैं परंतु इस दौरान उन्होंने कभी भी जन संवाद या जनता के बीच जाकर कार्य नहीं किया अपितु जनता से दूरी बनाए रखी।
उन्होंने कहा राज्यलक्ष्मी शाह एक राजघराने से ताल्लुक रखती हैं जिस वजह से वो महलों से बाहर निकलना नहीं चाहती । उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से राज्यालक्ष्मी शाह अपनी सांसद निधि भी पूरी तरह खर्च नहीं कर पाई और समाचार पत्रों के माध्यम से बार-बार इस पर प्रश्न चिह्न भी लगा है।।
दबाव में है बीजेपी- रविंद्र आनंद
रविंद्र आनंद कहा क्या यह टिहरी लोकसभा की जनता के साथ बीजेपी का विश्वासघात नहीं है कि जिस जनता ने टिहरी लोकसभा में भाजपा को बार-बार जिताकर भेजा वहां की जनता एवं आम जनमानस सदैव ही अपने सांसद से अनभिज्ञ रहे और उन्होंने अपनी सांसद को सिर्फ पोस्टर बैनर पर ही देखा ।
उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार एवं संगठन द्वारा टिहरी लोकसभा की जनता के साथ यह कैसा मजाक किया गया की जो सांसद जनता से मिलना तक नहीं चाहती ना ही जनता के काम करना चाहती हैं फिर बार-बार उन्हें टिकट देकर लोकतंत्र का मजाक क्यों उड़ाया जा रहा है उन्होंने कहा कहीं ना कहीं इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की कोई ऐसी मजबूरी भी दिखाई पड़ती है जिसके दबाव में आकर उन्हें राजशाही परिवार को टिकट देना पड़ रहा है ।

More Stories
देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान का आगाज
सीएम धामी ने चंपावत में किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण
देहरादून में रक्षा क्षेत्र राउंड टेबल सम्मेलन का आयोजन