24 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धरातल पर 71 हजार करोड़ का निवेश

धरातल पर 71 हजार करोड़ का निवेश

देहरादून में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में हुए निवेश प्रस्तावों की ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में सीएम धामी सम्मिलित हुए। अभी तक प्रदेश में ₹71 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग की जा चुकी है। धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश में हुए अभूतपूर्व निवेश को धरातल पर उतारने हेतु संकल्पबद्ध है।

इस अवसर पर प्रदेश के विकास से सम्बंधित 11 परियोजनाओं का शिलान्यास किया एवं उद्योग विभाग के 64 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही स्टार्टअप उत्तराखण्ड ग्राण्ड चैलेंज 2022-23 के विजेताओं को भी पुरस्कृत भी किया।

सीएम धामी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद उत्तराखंड निवेश का नया हब बन कर उभर रहा है। राज्य की सुदृढ़ कानून व्यवस्था, बेहतर रोड कनेक्टिविटी एवं निवेश की अनुकूलता के कारण देश-विदेश के निवेशक यहाँ निवेश करने हेतु उत्सुक हैं एवं इन्वेस्टर्स समिट में हुए निवेश की ग्राउंडिंग निरंतर बढ़ती जा रही है।

See also  सीएम धामी ने माणा गांव में लोगों से की मुलाकात