वरिष्ठ पत्रकार और जागो उत्तराखंड के संपादक आशुतोष नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आशुतोष की गिरफ्तारी एससी एसटी एक्ट में की गई है। पौड़ी पुलिस ने आज ही उन्हें गिरफ्तार किया। आशुतोष नेगी लगातार अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे थे। इन दिनों भी वो श्रीनगर में अंकिता के माता पिता के साथ धरने पर बैठे हुए थे। कुछ महीने पहले ही आशुतोष नेगी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया था तभी उन्होंने आशंका जताई थी कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
आशुतोष नेगी ने आरोप लगाया था कि एक स्कूल में घोटाला उजागर करने की वजह से उनके खिलाफ साजिश के तहत एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कराया गया है। आशुतोष नेगी ने ये भी आरोप लगाया था कि अंकिता केस को हाइलाइट करने की वजह से भी उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। इसरो पूरे मामले में अब सवाल भी उठने लगे हैं। उत्तराखंड जर्नलिस्ट फोरम के अध्यक्ष सुनील नेगी समेत कई पत्रकारों ने इस कार्रवाई को गलत बताया है और आशुतोष नेगी कओ तुरंत रिहा करने की मांग की है।

More Stories
बीजेपी प्रकोष्ठों की बैठक में सीएम धामी बोले 2027 में भी कमल खिलना तय
महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर निशाना, पीएम के खिलाफ अपशब्द कहने पर माफी की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने की बड़ी मांग, बीजेपी की नीयत पर उठाए सवाल