14 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विकास के मुद्दे पर धामी की बैठक

विकास के मुद्दे पर धामी की बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड(यू.आई.आई.डी.बी.) की दूसरी बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बोर्ड के अधीन संचालित होने वाली योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बोर्ड के कार्य संचालन हेतु स्वीकृत पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने सेवा क्षेत्र नीति लागू करने के लिए प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यों में तेजी लाने, नीतिगत मामलों को छोडकर शेष विषयों पर विभागीय स्तर पर निर्णय लेकर कार्यों का त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने सचिव पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन को जौलीग्रांट-पंतनगर तथा नैनी सैनी में विमानों की नाइट लैंड़िग की संभावनाओं की कार्ययोजना तैयार करने तथा चारधाम की भांति मानसखण्ड मंदिर श्रृंखलाओं के सौन्दर्यीकरण की योजनाओं पर भी तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वर्तमान आवासीय अवस्थापनाओं के दृष्टिगत चिन्हित पुनर्विकास योजनाओं के प्रस्तावों, हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर, दो नयी टाउनशिप विकसित करने तथा कैंची धाम परियोजना के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव नियोजन श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने यू.आई.आई.डी.बी. की कार्ययोजना से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया। साथ ही सचिव पर्यटन श्री सचिव कुर्वे ने पर्यटन विकास से जुडी योजनाओं की जानकारी दी।

See also  ऑपरेशन प्रहार के तहत STF का एक्शन, अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग पर‌ शिकंजा, 8 तस्कर गिरफ्तार

बैठक में वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद  विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव विनय शंकर पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।