मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने प्रवर्तन एजेंसियों से निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने एवं आपसी समन्वय के साथ प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन एजेंसियों को इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) में दैनिक कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड करने संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो, उन सभी एजेंसियों की पुनः ट्रेनिंग करा दी जाए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के साथ ही आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स ब्यूरो,नागरिक उड्डयन, जीएसटी इंटेलिजेंस यूनिट, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, केंद्रीय सशस्त्र बलों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
सीआईआई उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो में सीएम धामी ने की शिरकत
पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएम धामी
ऋषिकेश कांग्रेस का दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग