उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन किए। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तभी हरीश रावत ने कहा था कि जब भी रामलला बुलाएंगे वो जरूर दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। आज हरीश रावत राम मंदिर पहुंचे और श्रीराम के दर्शन किए। हरीश रावत ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर राम मंदिर के दर्शन की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
हरीश रावत ने लिखा है जय श्रीराम, जय अयोध्या धाम। हरीश रावत पहले से ही भक्ति भाव में दिखाई देते रहे हैं। केदारनाथ का दरबार हो या हरिद्वार में मां गंगा के घाट पूर्व सीएम कई बार अपनी आस्था दिखा चुके हैं। इसके अलावा हरीश रावत बजरंग बलि के भी भक्त हैं जिसकी झलक भी कई बार दिखी है।
हालांकि हरीश रावत ये भी कई बार स्पष्ट कह चुके हैं कि धर्म और आस्था सबका निजी मामला है इसीलिए इसका राजनीतिक इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।

More Stories
सीएम धामी बोले SIR पर भ्रम फैला रहा विपक्ष
SIR को लेकर संग्राम, कांग्रेस ने धर्मपुर विधानसभा में 57 हजार मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोप
कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने पार्टी के बड़े नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल कमेंट और पोस्ट ना करने की थी हिदायत