ईडी की जांच में घिरे कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत को पार्टी ने टिकट की रेस से पूरी तरह बाहर कर दिया। हरक रावत हरिद्वार से दावेदारी कर रहे थे मगर आज औपचारिक तौर पर उनकी दावेदारी खारिज होने पर मुहर लग गई है। कांग्रेस आलाकमान ने हरक रावत को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्बर नियुक्त किया है।
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होने है लिहाजा ये साफ है कि हरक अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि वो विधानसभा चुनाव के लिए ओडिशा में काम करेंगे। कांग्रेस हरक के अलावा मीनाक्षी नटराजन और प्रगट सिंह को भी ओडिशा चुनाव के लिए ऑब्जर्बर बनाया गया है। हरक सिंह रावत के घर 7 फरवरी को ईडी ने छापेमारी की थी। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए समन भी भेजा था लेकिन हरक रावत अब तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। फिलहाल ओडिशा में उनकी नियुक्ति से ये भी तय कर दिया गया है कि हरक इस चुनाव में उत्तराखंड की राजनीति में उतने सक्रिय नहीं रह पाएंगे। हालांकि उत्तराखंड कांग्रेस उन्हें किस तरह इस्तेमाल करती है और कहां-कहां प्रचार के लिए उतारती है ये बात इस पर निर्भर करेगी।

More Stories
सीएम धामी ने चंपावत में किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण
देहरादून में रक्षा क्षेत्र राउंड टेबल सम्मेलन का आयोजन
सचिव पीडब्ल्यूडी ने उत्तरकाशी में गंगोत्री यमुनोत्री रूट का जायजा लिया