14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी ने दी विकास योजनाओं की सौगात

धामी ने दी विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 17 विभागों से जुड़ी ₹8275.51 करोड़ की 122 योजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की ₹2027 करोड़ की प्रीपेड मीटर योजना का शिलान्यास और भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट का भी वितरण किया।धामी ने दी विकास योजनाओं की सौगात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी को सचिव ऊर्जा एवं एमडी पिटकुल पी.सी. ध्यानी द्वारा ₹05 करोड़ का लाभांश का चेक भी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं और मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को आवंटन पत्र भी प्रदान किए।

See also  चमोली टनल हादसे पर सीएम की नजर, रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। प्रदेश में सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र से नई कार्य संस्कृति का वातावरण बना है। जिससे लोगों के जीवन स्तर में भी सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत विकास की एक अभूतपूर्व गाथा लिख रहा है। हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरु की गई है। किसान से लेकर जवान तक और शहर से लेकर गांव तक हर वर्ग और क्षेत्र के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने भी अपने विचार रखे। सचिव नियोजन  आर.मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया।

See also  सीएम धामी ने चमोली में हादसे वाली टनल का लिया जायजा