14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

आशुतोष नेगी को मिली जमानत

आशुतोष नेगी को मिली जमानत

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और जागो उत्तराखंड के संपादक आशुतोष नेगी को अदालत से जमानत मिल गई है। जिसके बाद आशुतोष नेगी की रिहाई हो गई है। कोटद्वार अपर जिला सत्र न्यायालय ने 40 -40 हजार मुचलके पर जमानत पर रिहाई दे दी है. आशुतोष नेगी की अधिवक्ता सरिता रानी ने बताया न्यायालय में आशुतोष नेगी की रिहाई की मांग की गई थी। बार काउंसिल कोटद्वार की ओर से 20-25 अधिवक्ताओं ने बहस की। आशुतोष नेगी को मिली जमानतआशुतोष नेगी को पौड़ी पुलिस ने एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी के बाद रिहाई की मांग को लेकर उत्तराखंड के सभी शहरों में आन्दोलन किया जा रहा था. आज अपर जिला सत्र न्यायालय कोटद्वार से जमानत मिलने के बाद आशुतोष को रिहा किया गया। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के पिता ने आशुतोष नेगी की रिहाई पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा बेटी के साथ जघन्य अपराध करने वालों को सजा दिलाने के लिए आशुतोष काम कर थे. उत्तराखंड पुलिस ने आशुतोष नेगी को फर्जी एसटी एक्ट लगाकर गिरफ्तार किया था, अंकिता के पिता ने कहा कि जिस तरह से आशुतोष नेगी की रिहाई हुई है, वैसे ही अंकिता के हत्यारोपियों को भी उनके किये की सजा मिलेगी।

See also  मुख्य सचिव ने की तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा