14 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बीजेपी ने पांचों सीट जीतने का किया दावा

बीजेपी ने पांचों सीट जीतने का किया दावा

बीजेपी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा का स्वागत करते हुए, केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सभी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता और मोदी के सिपाही हैं, अब कॉंग्रेस को जमानत बचाना भी मुश्किल होने वाला है।

आज गढ़वाल और हरिद्वार सीट पर क्रमश राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  अनिल बलूनी और पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र रावत की घोषणा को लेकर भट्ट ने प्रस्न्न्ता जताते हुए, समस्त कार्यकर्ताओं से चुनाव मे मनोयोग से जुटने का अहवाहन किया है । उन्होने केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी प्रत्याशियों को रिकॉर्ड जीत के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा, लोकसभा में प्रतिनिधित्व करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिन्हे ज़िम्मेदारी सौपी हैं वे सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता और हम सबकी की तरह मोदी जी के सिपाही हैं ।हालांकि संगठन ने पहले ही तय किया है कि हमारा एक ही प्रत्याशी है, और वो है कमल का फूल, जिनके वाहक आज आलाकमान ने तय कर दिये हैं। अब सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को अपने प्रत्याशियों के नेतृत्व में जनता के मध्य सरकार के कामों पर मोदी जी के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने जाना हैं।

See also  महिला सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

बीजेपी की जीत तय- महेंद्र भट्ट

उन्होंने दावा किया कि, मोदी और धामी सरकार के कामों, पार्टी उम्मीदवारों के अनुभव और कार्यकर्ताओं की क्षमता के आधार हमारा सभी सीटों पर 5 लाख से अधिक मतो के अंतर से जीतना निश्चित है । साथ ही कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, उनके उम्मीदवारों के लिए जमानत बचाना भी मुश्किल होने वाला है ।

See also  नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 1