आज जिला कांग्रेस कमेटी डीडीहाट के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह टोलिया की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी डीडीहाट एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श भी किया गया ।

इस अवसर पर न्याय पंचायत के नवनियुक्त/अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया तथा उन्हें संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने हेतु शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही, न्याय पंचायत स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया !!
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाने और जनता से जुड़े विषयों पर निरंतर संघर्ष करने को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया !!
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बिक्रम देउपा, नगर अध्यक्ष कवीन्द्र शाही, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना प्रशांत भण्डारी, चंचल चौहान, मोहन राम, हिमांशु चुफाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश धामी, सुन्दर जौहरी, राजू बोरा, ललित भण्डारी, दीपक मेहरा, दीपक जोशी, बलवंत बोरा, बलवंत चौहान, मनोहर बोरा, सुजाता देवी, सिमरन धपवाल, भावना महर, त्रिलोक राम, राजेश कन्याल, शिवांग, मुकेश जोशी, गणेश राम, जसौत राम, उमेद विश्वकर्मा, गिरधर बोरा, प्रकाश बोरा, अंशु कन्याल सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे !!
डीडीहाट कांग्रेस संगठन की मजबूती, जनसरोकारों की आवाज और लोकतांत्रिक संघर्ष के लिए निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है !!

More Stories
गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
सीएम धामी ने की प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की कवायद