बीते दिनों अतिवृष्टि से टिहरी के बूढ़ाकेदार में भारी नुकसान हुआ है, पूरा गांव भूस्खलन की चपेट में आया है, जिसके चले लोग राहत शिविर में रह रहे हैं। हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज अपने डिफेंस कॉलोनी आवास से ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी, देहरादून की मदद से आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री भेजी।
उन्होंने कहा की आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव मदद की जा रही है और इसके साथ ही सामाजिक संगठन भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट में की गई मदद प्रभावितों को बल प्रदान करती है और उनके दुखों पर मरहम लगाने का काम करती है। उन्होंने ग्रामीण किसान विकास सोसाइटी के इस प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

More Stories
पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों की रैली, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की शिरकत, दिया खास संदेश
मुख्य सचिव ने की वित्त समिति की बैठक
कांग्रेस ने उठाया बदरीनाथ केदारनाथ में पूजा शुल्क का मुद्दा, राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन