श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर रेस्क्यू व सर्च अभियान पांचवें दिन भी युद्धस्तर जारी है। रविवार देर शाम तक स्निफर डॉग की मदद से सर्च अभियान जारी रहा। लिनचोली से रामबाड़ा क्षेत्र तक सर्च अभियान पूरा किया जा चुका है जिसमें अब तक किसी व्यक्ति के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

आज सुबह 100 लोगों को सुरक्षा बलों की देखरेख में श्री केदारनाथ धाम से लिनचोली हेलीपैड के लिए रवाना कर दिया गया है। इन यात्रियों को लिनचोली से एयर लिफ्ट कर शेरसी हेलीपैड पर उतारा जाएगा। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीमें जंगल और मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

More Stories
पिथौरागढ़ में दिशा समिति की बैठक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने दिए अहम निर्देश
मुख्य सचिव ने वन विभाग से जुड़ी अहम बैठक ली
सीएम धामी ने मसूरी रोड पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया