ऑपरेशन अजय के तहत इजरायल से लौटे 212 भारतीय, दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई पहली फ्लाइट। इजरायल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू कर चुकी है। इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट से 212 भारतीयों को लेकर पहला चार्टर विमान आज सुबह नई दिल्ली पहुंचा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभी हमारी प्राथमिकता उन्हीं भारतीयों को सकुशल वापस लाने की है, जो लौटना चाहते हैं।
जैसे-जैसे लौटने के आग्रह मिलते रहेंगे, उसी हिसाब से उड़ानें तय की जाएंगी। फिलहाल इस ऑपरेशन में चार्टर विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन सभी विकल्प खुले हुए हैं। जरूरत पड़ने पर भारतीय वायुसेना की मदद की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पहले भी ऐसे हालात में सेना की मदद ली गई है ।अपने सगे संबंधियों को लेने के लिए लोग तड़के से ही एअरपोर्ट पर आ गए थे। सकुशल पहुंचें रिश्तेदारों की आंखों में आसूं थे।

More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग