6 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम से फायदा उठा रहे लोग

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम से फायदा उठा रहे लोग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान राज्य में जन सरोकारों को धरातल पर उतारने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। यह अभियान शासन और आम नागरिक के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए सेवा, सहभागिता और विश्वास के नए मानक स्थापित कर रहा है। जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम से फायदा उठा रहे लोग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में निरंतर जनहितकारी शिविरों (कैम्पों) का आयोजन किया जा रहा है, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

See also  DM चमोली ने काम ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

शनिवार के दिन की उपलब्धि के रूप में प्रदेश में कुल 16 कैम्पों का आयोजन किया गया, जिनमें 6,820 नागरिकों ने प्रत्यक्ष रूप से सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं अब कागज़ों तक सीमित न रहकर ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। अभी तक राज्य में कुल 541 कैम्पों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 4,28,183 नागरिकों तक सरकारी सेवाएं, समाधान और लाभ पहुंचाए जा चुके हैं।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए बजट को दी मंजूरी
Ad 2