NEET UG पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। NEET-UG पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी गई है। इससे पहले खबर आई है कि रविवार को आयोजित की जाने वाली NEET-PG की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई।
अब इस परीक्षा के लिए नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा
एनटीए नए DG होंगे प्रदीप सिंह खरोला
क केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए NTA का नया DG प्रदीप सिंह खरोला को बना दिया है। केंद्र ने सुबोध कुमार की छुट्टी कर दी है। कुछ दिन पहले ही नीट विवाद के बीच केंद्र ने सुबोध कुमार को समन किया था, उसने सवाल-जवाब किए गए थे। जितने भी आरोप लग रहे थे, उसमें सुबोध कुमार को भी निशाने पर लिया जा रहा था। उनकी कार्यशैली को लेकर विवाद चल रहा था। अब बढ़ते विवाद के बीच सरकार ने ये बड़ा फेरबदल कर दिया है।

More Stories
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, भारतीय सभ्यता और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और महासचिव ने किया कर्नाटक के मुख्यमंत्री का अभिनंदन