कांग्रेस के सीनियर नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी का निधन हो गया। 79 साल के ओमान चांडी कैंसर पीड़ित थे और बेंगलुरू में उनका इलाज चल रहा था। आज तड़के उनके बेटे ने ही चांडी के निधन की जानकारी फेजबुक पेज पर दी। उन्होंने लिखा अप्पा नहीं रहे। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने चांडी के निधन पर दुख जताते हुए ट्टवीट किया उस राजा की कहानी जिसने प्रेम की ताकत से सारे संसार पर जीत हासिल की उसका मार्मिक अंत हुआ। आज मैं दिग्गज ओमान चांडी के निधन से दुखी हूं। उनकी विरासत हमेशा हमारी अंतरआत्माओं में गूंजती रहेगी।
ओमान चांडी 2 बार करेल के सीएम रहे। पहली बार 2004 और दूसरी बार 2011 में चांडी ने केरल की कमान संभाली। ओमान चांडी ने पहला चुनाव 1970 में जीता था। 27 साल की उम्र में चांजी पुठुपल्ली विधानसभा से विधायक रहे और तब से लगातार 11 बार इसी सीट से विधायक बनते रहे। चांडी 53 साल से एक भी चुनाव नहीं हारे और केरल में सबसे लंबे वक्त तक विधायक रहने का रिकॉर्ड भी बनाया। 2022 में चांडी 18 हजार 728 दिन तक लगातार विधायक रहने वाले सदस्य बने थे।
चांडी के निधन पर पूरी कांग्रेस में शोक की लहर है। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने ओमान चांडी के निधन पर दुख जताया है।


More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग