14 January 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राहुल गांधी फिर से सांसद हो गए

राहुल गांधी फिर से सांसद हो गए

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर लोकसभा के सदस्य बन गए हैं। लोकसभा सचिवालय ने राहुल की संसद सदस्यता बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है। बीते हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया था। मोदी सरनेम केस में राहुल को सूरत की कोर्ट ने सजा सुनाई थी। इस सजा पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। राहुल की सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस खुश है और मिठाई खिलाकर जश्न भी मनाया है।

कितने दिन बाद संसद में राहुल?

राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है और 136 दिन बाद वो आज संसद जाएंगे। मोदी सरनेम केस में 2 साल की सजा के बाद 24 मार्च को सांसदी चली गई थी। 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी। इसके तीन दिन बाद उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है। कांग्रेस कार्यालय और 10 जनपथ के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।