21 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऋषिकेश विधानसभा में देवेंद्र यादव, कुछ देर बाद देहरादून में बैठक

ऋषिकेश विधानसभा में देवेंद्र यादव, कुछ देर बाद देहरादून में बैठक

 

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव उत्तराखंड पहुंच गए हैं। दिल्ली से देहरादून बैठक में शिरकत करने जा रहे प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ऋषिकेश के छिद्दरवाला पहुँचने पर कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में महानगर ऋषिकेश कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस रायवाला, ब्लॉक कांग्रेस श्यामपुर व महिला कांग्रेस सहित युवा कांग्रेसियों ने छिद्दरवाला चौक पर भव्य स्वागत किया ।

आगे की क्या रणनीति?

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया कि देहरादून में होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रभारी देवेन्द्र यादव शिरकत करने पहुँचे जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की उत्तराखण्ड में अंकिता भण्डारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम उजागर करने व अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के विरोध में प्रस्तावित पद यात्रा को लेकर प्रदेश के समस्त वरिष्ठ नेताओं के साथ रूट पर चर्चा की जायेगी जिसका निर्देशन प्रभारी देवेन्द्र यादव करेंगे । रमोला ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के ऋषिकेश विधानसभा पहुँचने पर सभी कांग्रेस जनों ने ज़ोरदार स्वागत किया ।

See also  सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम

ये नेता भी रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, रायवाला अध्यक्ष गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, महिला महानगर अध्यक्ष नीलम तिवारी, सावित्री देवी, रॉव शाहिद अहमद, बरफ सिंह पोखरियाल, गजेन्द्र विक्रम शाही, भगवती सेमवाल, हर्षपती सेमवाल, प्रेमलाल शर्मा, राजेंद्र कोठारी, पूरण चंद रमोला, सूरत सिंह रागंड, ग्राम प्रधान ध्यान सिंह असवाल, जय बहुगुणा, प्रकाश पांडे, कमल रावत, शालिग्राम शास्त्री, हरि सिंह राणा, जितेन्द्र त्यागी, रवि राणा, दीपक नेगी, बुध बहादुर गुरुंग, देव पोखरियाल, पंकज रावत, विजय बिष्ट, रोहित नेगी, रमा चौहान, हर्षपति सेमवाल, बीर सिंह नेगी, बलदेव नेगी, मनमोहन दोबलियाल, आशा सिंह चौहान, मनोज पंवार, अंजली कश्यप, मीनाक्षी थापा, प्रीति शर्मा, चंदा कश्यप, प्रतीक्षा पोडेल, मनोरमा देवी, पिंटू प्रजापति, भीम पूरी, रोशन, मनवर सिंह, हरभजन सिंह चौहान, सुभम शर्मा, संदीप खंतवाल, रमेश रांगड, मान सिंह तोपवाल, विजयपाल पंवार, राजेन्द्र बिष्ट, मनवर फ़ौजी, जान्वी, वर्षा थापा सहित बड़ी संख्या कांग्रेस जन मौजूद थे।

See also  CM धामी ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के काम का लिया जायजा