G-20 समिट की मेजबानी जिस अंदाज में भारत ने की है वो पूरी दुनिया के लिए नजीर है। दिल्ली में शानदार इंतजाम और भव्य स्वागत देखकर विदेशी मेहमान उत्साहित हैं।
बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने खास अंदाज में सभी मेहमानों से मुलाकात की, बात की और भारत की सांस्कृतिक, अतिथि देवो भवः वाली विरासत की झलक दिखाई। अमेरिका समेत तमाम बड़े देश भारत की कूटनीति के कायल हो गए। पीएम ने तीर से कई निशाने साधे।
चीन को चिढ़ाया, भारत का कद बढ़ाया
भारत ने जी 20 की बैठक के जरिये सिर्फ एक आयोजन नहीं किया बल्कि पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश भी दिया। साथ ही एकल पृथ्वी एक परिवार कोर्ट सिर्फ नारे तक सीमित ना रखकर उसे धरातल पर भी उतारा। पीएम मोदी और भारत की पहल पर ही अफ्रीकन यूनियन को जी 20 का स्थाई सदस्य बनाया गया जो कूटनीति के लिहाज से मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
आर्थिक तौर पर कमजोर अफ्रीका पर चीन की नजर हमेशा से रही है अफ्रीकी देशों को कर्ज के जाल में फंसाकर चीन अपनी विस्तारवादी नीति पर काम करने में जुटा हुआ था मगर भारत ने एक झटके में चीन को सबक सिखा दिया। अब अफ्रीकन यूनियन भी जी 20 का सदस्य है यानि ताकतवर देशों के संगठन का हिस्सा बन गया है जिससे चीन के मंसूबों पर पानी फिर गया। भारत की यही कवायद चीन के जख्मों पर नमक छिड़कने वाली है।









More Stories
जम्मू कश्मीर के डोडा में बड़ा हादसा, खाई में सेना की गाड़ी गिरी, 10 जवान शहीद
जंतर-मंतर पर गूंजी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग, प्रवासी उत्तराखंडियों के निशाने पर सीएम धामी, मांगा इस्तीफा
अंकिता भंडारी केस को लेकर दिल्ली में भी आक्रोश, प्रवासी उत्तराखण्डियों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, 10 दिन में सीएम धामी का इस्तीफा और सीबीआई जांच कराने की मांग