21 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बागेश्वर उपचुनाव रिजल्ट- बसंत कुमार बोले हम जीत गए!

बागेश्वर उपचुनाव रिजल्ट- बसंत कुमार बोले हम जीत गए!

बागेश्वर उपचुनाव का नतीजा आने के 24 घंटे बाद कांग्रेस उम्मीदवार बसंत कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई है। बसंत कुमार ने दावा किया कि बागेश्वर में कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत हुई है। बसंत कुमार ने लिखा “साथियों,

आप सभी क्षेत्र की संभ्रांत जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार !
और साथ ही प्रदेश नेतृत्व,जिला कांग्रेस कमेटी ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ,नगर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस परिवार के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मैं दिल की गहराई से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं,और मेरे साथ पूर्व से जुड़े हुए आम आदमी पार्टी में जिन्होंने मेरा पूरा सहयोग कर एक मुकाम हासिल करवाया और मेरे साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर आज कांग्रेस पार्टी में मुझे भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ाकर इस स्तर पर पहुंचाने का काम किया है कि मैं आज अपने को गौरवानित महसूस करता हूँ ,क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का शासनतंत्र मेरे साथ लड़ रहा था फिर भी बमुश्किल ही भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव को जीत पाई।
ये मेरी हार नहीं ये मेरी जीत है और बागेश्वर विधानसभा की जनता जिन्होंने मुझे वोट किया है उनको निराश होने की आवश्यकता नहीं है उन्होंने मुझे बहुत अच्छा सहयोग साथ दिया है आगे फिर में पूरी ताकत से आप लोगों के बीच आऊंगा और जिन लोगों का दिल मैं नहीं जीत पाया मैं उनके दिलों में पूरी जगह बनाने का प्रयास करूंगा।”

See also  नारायणबगड़ के रामलाल मर्डर केस की जांच की मांग को लेकर एसपी चमोली को दिया ज्ञापन

हरीश रावत का बीजेपी पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी बागेश्वर के नतीजों को बीजेपी की हार बताया हरीश रावत ने कहा #बागेश्वर के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा का संगठन हारा है, सरकार जीती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और कांग्रेस उम्मीदवार की व्यक्तिगत छवि ने सत्ता बल और धन-बल के सामने अच्छी कांटे की टक्कर दी है। बसंत, कांग्रेस और बागेश्वर के लिए एक अच्छे नेता व समाजसेवी सिद्ध होंगे इसका मुझको भरोसा है।”

 

See also  कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार की पहल
Ad 2