22 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

एसटीएफ और कनखल पुलिस का एक्शन, लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ, द्वारा राज्य में चलाये जा रहे अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत एसटीएफ को उत्तराखण्ड राज्य में सक्रिय गैंग/गैगस्टर व इनामी अपराधियों के विरूद्ध धरपकड़ व कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे, जिसके अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह द्वारा एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग/गैगस्टर व इनामी अपराधियों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश टीमों को दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ टीम द्वारा आज थाना कनखल की टीम व सी आई यू हरिद्वार को साथ लेकर कोर्ट रोड रोशनाबाद से दो इनामी अभियुक्तगण भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशोरपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ इनामी 25 हजार व राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र नि खेड़ी थाना मवाना मेरठ इनामी 5 हजार को गिरफ्तार किया है।

See also  सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

इन लोगों के द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर 2025 को थाना कनखल क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल की लूट की गई थी जिस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 313/2025 धारा 309 ( 4),117( 2) BNS लिखा गया था। व भानु प्रताप के द्वारा थाना रानीपुर क्षेत्र मे दिनांक 2 जुलाई 2025 को सलेमपुर गेट के पास रात को तमंचे की नोक पर 120000 रुपए कैश व मोबाइल एक फोन लूटकर ले गए थे इसके संबंध में थाना रानीपुर में 274/ 2025 धारा 309 ( 4) BNS लिखा गया था।

*गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरणः-*

1. भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम सिंह निवासी किशोरपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ यूपी

See also  सीएम धामी ने मसूरी रोड पर बन रहे पुल का निरीक्षण किया

2. राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र नि खेड़ी थाना मवाना मेरठ यूपी

 

*भानु उर्फ गुड्डू पुत्र विक्रम का आपराधिक इतिहास*

1. मु अ स 274/25 धारा 310 (2), 61 (2), 317 (2) बी एन एस थाना रानीपुर हरिद्वार

2. मु अ स 268/25 304 ,317 (2), 3 (5) थाना बहादराबाद

3 मु अ स 313/25 धारा 309(4) 117(2) थाना कनखल जनपद हरिद्वार

4. मु अ स 61/21 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना हस्तिनापुर मेरठ

5. मु अ स 46/24 धारा 323,504,506 आईपीसी थाना हस्तिनापुर मेरठ

6. मु अ स 297/24 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना हस्तिनापुर मेरठ

7. मु अ स 298/24 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना हस्तिनापुर मेरठ

See also  सीएम धामी ने माणा गांव में लोगों से की मुलाकात

8. मु अ स 236/24 धारा 125,351(2),352 BNS थाना हस्तिनापुर मेरठ

 

*राहुल कश्यप पुत्र भूपेन्द्र का आपराधिक इतिहास *

1. मु अ स 313/25 धारा 309(4) 117(2) थाना कनखल जनपद हरिद्वार

2. मु अ स 851/23 धारा 395,412 आईपीसी व 3/25 आर्म्स ऐक्ट कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार

*टीमः उत्तराखण्ड STF*

1. निरीक्षक यादविन्द्र सिंह बाजवा

2. अपर उप निरीक्षक मनोज बेनीवाल

3. काँस रवि पंत

4. काँस दीपक चंदोला

*थाना कनखल व सी आई यू टीम*

1.नि0 नरेंद्र सिंह बिष्ट

2. व0उ0नि0 अनुज सिंह

3. हेड काँस सन्नी

4. हेड काँस रवींद्र

5. का हरवीर

6. का नरेंद्र