21 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

सीएम धामी ने विकास योजनाओं के लिए मंजूर किया बजट

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹59.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है। इन निर्णयों से इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड चम्पावत की तामली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹14.57 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन के साथ ही देहरादून के वार्ड संख्या-89 हरभजवाला में चन्द्रबनी से हरभजवाला तक आसन नदी के दोनों ओर पुश्ता निर्माण हेतु कुल धनराशि ₹6.11 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹2.43 करोड़ तथा ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹25.78 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधादेवी पुल के अपस्ट्रीम में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु कुल धनराशि लागत ₹3.22 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.29 करोड़ स्वीकृत करने के साथ ही जनपद उत्तरकाशी के भटवाड़ी विकासखण्ड के झाला गांव में भागीरथी नदी के दाहिने तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु प्रस्तावित लागत ₹7.57 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹3.03 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

See also  चारधाम यात्रा रूट पर यात्रियों को साफ और शुद्ध खाना मुहैया कराने की कवायद

मुख्यमंत्री ने जनपद चमोली के विकासखंड ज्योतिर्मठ में ज्योतिर्मठ-नीती मार्ग पर वर्ष 2021 की आपदा से क्षतिग्रस्त 80 मीटर स्पान पैदल स्टील ट्रस पुल के पुनर्निर्माण के प्रस्ताव कुल लागत ₹4.34 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला क्षेत्र में खोटिला एवं घाटधार में स्लोप प्रोटेक्शन एवं मिटीगेशन कार्यों हेतु कुल प्रस्तावित लागत ₹36.10 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में एक करोड़ रूपये तथा जनपद हरिद्वार में मनसा देवी हिल बाईपास रोड पर स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों हेतु प्रस्तावित धनराशि ₹39.17 करोड़ के सापेक्ष ₹1.74 करोड़ स्वीकृत करने के साथ ही नैनीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में स्लोप प्रोटेक्शन मिटीगेशन कार्यों हेतु प्रस्तावित धनराशि ₹6.18 करोड़ के सापेक्ष ₹77 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

See also  आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन 20 दिन से जारी, कीर्तिनगर में कांग्रेस ने दिया समर्थन

मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में PWD द्वारा हर्षिल-मुखबा मोटर मार्ग के सुरक्षात्मक कार्यों हेतु प्रस्तावित कुल लागत ₹4.72 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.89 करोड़ की स्वीकृति के साथ ही जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानों निर्मल कॉलोनी, वनस्थलीपुरम, दिल्ली फार्म, लक्ष्मणसिद्ध मंदिर एवं नकरौंदा रोड (विवेक विहार, वायु विहार) में सुरक्षात्मक कार्यों के लिए प्रस्तावित धनराशि ₹4.13 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.65 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत डिफेंस कॉलोनी एवं जोगीवाला-बद्रीपुर क्षेत्र में बहने वाले नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु प्रस्तावित लागत ₹4.60 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.84 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति दी गई है।

See also  स्पोर्ट्स कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री ने राज्य सेक्टर के अंतर्गत जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी/भीमताल क्षेत्र में जमरानी बांध से हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल योजना हेतु प्रस्तावित धनराशि ₹4.98 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹1.99 करोड़ स्वीकृत किए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज भराड़ीसैंण, गैरसैंण में 05 नवीन कक्षों के निर्माण का भी अनुमोदन किया है। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज भराड़ीसैंण में भूतपूर्व सैनिक एवं नवनियुक्त अग्निवीरों से संवाद करते हुए राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज में 05 नवीन कक्षों के निर्माण की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अंतर्गत राजस्व लेखा में ₹299.18 करोड़, अनुसूचित जाति कल्याण हेतु ₹1.00 करोड़ तथा जनजाति क्षेत्र उपयोजना हेतु ₹50 लाख की धनराशि महानिदेशक सूचना के निवर्तन पर रखे जाने के लिए अपना अनुमोदन दिया है।