17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारियों के आंदोलन के 113 दिन

कर्मचारियों के आंदोलन के 113 दिन

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम आज 113वें  दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नियमितीकरण कट ऑफ 2024 शीघ्र जारी करने को लेकर पर्यावरण संरक्षण के तहत आज 113वें  दिन भी पौधारोपण कार्यक्रम जारी रहा ।उन्होंने कहा कि आज उनके नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने मां उल्का देवी यात्री वाटिका मैं विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह नियमितीकरण नियमावली 2024 जारी कर नियमितीकरण की कार्रवाई करें। जब तक नियमितीकरण नहीं होता तब तक पौधा रोपण जारी रहेगा। आज के कार्यक्रम में वेद प्रकाश पदम सिंह शेर सिंह हर सिंह सौरव खोलिया गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा दीपक रावल राजेंद्र सिंह शोभाराम सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

See also  केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख तय