कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय चंपावत, नगर पालिका लोहाघाट, ब्लॉक पाटी, बाराकोट, चंपावत, लोहाघाट तथा टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में व्यापारियों और आम जनता से मुलाकात कर राय जानी। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए 12 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की, जिनमें से 80 प्रतिशत युवा (30 से 40 वर्ष आयु वर्ग) शामिल हैं।
कांग्रेस ऑब्जर्वर संगीता बेनीवाल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी ऑब्जर्वर डॉ. गणेश उपाध्याय जिला चंपावत के सात दिवसीय दौरा करने के उपरांत संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि युवाओं का कांग्रेस की ओर तेजी से झुकाव पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायती चुनावों में भाजपा सरकार ने जिला प्रशासन के सहयोग से हेराफेरी कर जनादेश का दुरुपयोग किया। प्रेसवार्ता में कहा कि हमारे साथ नानकमत्ता के लोकप्रिय विधायक आदरणीय श्री गोपाल सिंह राणा व राजेंद्र सिंह पाटु भी साथ रहे, वक्ताओं ने कहा कि चंपावत सहित पूरे उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। प्राकृतिक आपदाओं और भारी बारिश के बाद सरकार की निष्क्रियता को लेकर भी जनता में गहरा रोष है। चंपावत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 12 दिन तक बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री खुद पुष्कर सिंह धामी हैं।कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है और 2027 में निश्चित रूप से उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा