चमोली में निकाय चुनाव ड्यूटी में तैनात 136 कार्मिकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। कार्मिकों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में बनाए गए 5 सुविधा केंद्रों पर पोस्टल बैलेट से अपना मतदान किया है।
जिले की 10 निकाय क्षेत्रों के लिए आरओ ने 148 पोस्टल बैलेट जारी किए थे। जिसमें से 136 कार्मिकों ने सुविधा केंद्र में अपना मतदान किया। नगर पालिका परिषद में सर्वाधिक 60 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सुविधा केंद्र प्रभारी विनय जोशी ने बताया कि 148 कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन किया था। जिसमें से 136 कार्मिकों ने मतदान किया है। जबकि जनपद से बाहर ड्यूटी पर गए दो कार्मिक पूर्व में ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर चुके हैं।

More Stories
अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जयेंद्र रमोला बोले इंसाफ दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष
सीएम धामी ने किया 140 स्टूडेंट्स के साथ संवाद
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई, संदीप चमोली बोले अब दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय का होगा घेराव