19 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कांग्रेस को 1700 करोड़ का नोटिस

कांग्रेस को 1700 करोड़ का नोटिस

आयकर विभाग ने कांग्रेस को एक और नोटिस भेजा है। जानकारी के मुताबिक ये नोटिस 1700 करोड़ रुपये की वसूली का है। इनकम टैक्स विभाग ने पहले ही कांग्रेस के बैंक अकाउंट सीज किए हुए हैं और अब नया नोटिस कांग्रेस की परेशानी बढ़ाने वाला है। नोटिस 2017-18 और 2020-21 का है जिसमें जुर्माना और ब्याज भी जोड़ा गया है। इनकम टैक्स के इस‌ नोटिस को लेकर अब सियासत एक बार फिर तेज हो सकती है। कांग्रेस पहले ही सरकार पर हमलावर है। बैंक खाते सीज किए जाने को कांग्रेस ने सरकार के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया था ऐसे में 1700 करोड़ की रिकवरी के नोटिस को लेकर भी सवाल उठने तय हैं।

See also  नवीनीकरण ऊर्जा में उत्तराखंड ने हासिल किया नया मुकाम