22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारियों के लिए आगे आए दिनेश गुरुरानी

कर्मचारियों के लिए आगे आए दिनेश गुरुरानी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारीयों ने निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी को पौधा देकर कर्मचारीयों की मांगों के संबंध में वार्ता की। प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी ने कहा कि निगम के प्रत्येक कर्मचारी को निगम को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने व वर्तमान में पर्यटन सीजन व आदि कैलाश यात्रा को सफल बनाने के लिए मेहनत करनी होगी उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा ।कर्मचारियों के लिए आगे आए दिनेश गुरुरानी

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी द्वारा निगम में फिजूल खर्ची बंद करने के साथ-साथ निगम को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है जिससे निगम की आय में भी वृद्धि हो रही है वहीं कर्मचारियों के प्रकरणों का भी निस्तारण किया जा रहा है।

See also  मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री की सीएम धामी से मुलाकात

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लगने के कारण कुछ मांगों का समाधान नहीं हो पा रहा है आचार संहिता खत्म होते ही मांगों का समाधान हो जाएगा। जिन में प्रमुख मांग नियमितीकरण की है ।इस संबंध में निगम का कार्मिक अनुभाग कर्मचारियों की वरीयता सूची का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का भुगतान भी शीघ्र किया जाएगा।

पदाधिकारीयों में महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला उपाध्यक्ष गौतम कुमार उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका शामिल रहे।

See also  बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में शामिल हुए सीएम धामी
Ad 2