भारत सरकार द्वारा #OperationAjay के तहत इज़रायल से भारतीय नागरिकों को विशेष विमान से आज तड़के दिल्ली लाया गया। स्वदेश लौटे नागरिकों में उत्तराखण्ड की आरती जोशी और आयुष मेहरा भी हैं, जिन्हें उत्तराखण्ड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। आरती और आयुष अपने परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए। उन्होंने सकुशल स्वदेश वापसी पर सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर इज़रायल से स्वदेश लाए जा रहे उत्तराखण्ड के नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव करने और उत्तराखण्ड सदन, दिल्ली में लाने एवं खाने की व्यवस्था है। इसके बाद उनको उत्तराखण्ड रोडवेज की बसों से गंतव्य तक भेज दिया जाएगा।
इज़रायल में लगभग 18,000 भारतीयों के होने की संभावना है, जिन्हे भारत सरकार #OperationAjay में उन्हें अपने देश सुरक्षित वापस ला रही है।

More Stories
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम को लेकर सीएम धामी की मौजूदगी में अहम करार
मां पूर्णागिरी के दरबार में बीजेपी विधायक अरविंद पांडे, समाजसेवी दीपक पाठक से भी की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी का शिकार कर्मचारी मोर्चा ने किया अभिनंदन