चंपावत में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया। अब तक दो महिलाओं के मलबे में दबने से मौत की सूचना है। एक 15 साल का किशोर गुमशुदा है। नेशनल हाईवे कई जगह भूस्खलन की वजह से बंद हो गया है। पंचेश्वर में ग्रामीण क्षेत्रों मे एक वाहन मोटरसाइकिल के बहने की सूचना है तथा झूला पुल भी खतरे में है। रौकुंवर और मटियानी में बादल फटने का अंदेशा जताया जा रहा है। अमोडी डिग्री कॉलेज में बाढ़ का पानी आ गया कॉलेज खाली कराया गया है।

क्षेत्र में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त है शनिवार दोपहर तकठीक होने की उम्ग्रीमीद है -गंगनौला-नसखोला सड़क में खड़ी बसंत बल्लभ जोशी की बोलेरो संख्या यूके 03 0786 भारी बारिश से आए मलबे की चपेट में आ गई। ठाड़ाढुंगा वार्ड में निवर्तमान सभासद मीना ढेक के भवन में देवदार का विशालकाय पेड़ गिर गया।

More Stories
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, एक साथ पांच जगहों पर की सीलिंग की कार्रवाई
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी
स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी