26 August 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

ऋषिकेश युवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान संगम – 2 में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के 250 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

ऋषिकेश युवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान संगम – 2 में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के 250 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को ऋषिकेश युवा फाउंडेशन द्वारा ब्रह्मलीन महंत अशोक प्रपन्न शर्मा जी सभागार, श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल, झंडा चौक, ऋषिकेश में मेधावी सम्मान संगम – 2 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 250 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई गई। साथ ही सभी से प्रकृति के संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। ऋषिकेश युवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान संगम – 2 में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के 250 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत वत्सल प्रपन्न शर्मा जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर छात्रों को सम्मानित कर कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए, जिससे वे अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।

See also  स्मार्ट सिटी देहरादून की सड़कों का हाल बेहाल, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, समस्या दूर करने की मांग

फाउंडेशन के संरक्षक व कार्यक्रम संयोजक जयेंद्र रमोला ने कहा कि फाउंडेशन पूर्व में भी मेधावी बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित करता रहा है। एवं किसी भी बच्चे की सफलता के पीछे उसके माता-पिता का त्याग, परिश्रम और मार्गदर्शन सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए अभिभावकों का सम्मान करना भी समाज के लिए प्रेरणादायक है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक गोनियाल एवं महासचिव सागर गर्ग ने कहा कि ऋषिकेश युवा फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता रहेगा, ताकि उनकी उपलब्धियों से अन्य युवाओं को प्रेरणा मिले और वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्साहित हों।

See also  मुख्य सचिव ने वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल को लेकर की अहम बैठक

कार्यक्रम का समापन सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।

अंत में डीएसपी के लिए चयनित ऋषिकेश की होनहार बेटी सताक्षी शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और सताक्षी ने अपने सम्बोधन में सभी होनहार बच्चों के भविष्य की शुभकामनाएँ दी ।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में सांई इण्टर नेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमित ममगाई, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, एडवोकेट राकेश सिंह, मदन शर्मा, राधा रमोला, गढ़ महिला उत्थान समिति की अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा, पार्षद सरोजिनी थपलियाल, प्रधान संगीता राणा, प्रधान गोकुल रमोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा, पंचायत सदस्य कुंवर सिंह गोसाई, मधु जोशी, चंद्रकांता जोशी, उमा ओबरॉय, बी.एस. पायल, राजेंद्र कोठारी, सुमित चौहान, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, कमलेश शर्मा, अजय कुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, कलावती, कुसुम बडोला, पुष्पा रावत, कृष्णा रमोला, मीना रमोला, जतिन राणा, आदित्य झा, जयवर्धन रमोला, अनुष्का गुलियाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

See also  सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों को लेकर धामी कैबिनेट ने लिया अहम फैसला