18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 26 किलोमीटर की दौड़

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 26 किलोमीटर की दौड़

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब तथा भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में सचिवालय परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय झंडे के साथ गणतंत्र दिवस की पूर्व दिवस पर प्रात: 5:30 बजे 26 किलोमीटर की दौड़ की। सचिवालय गेट नंबर 1 से प्रारंभ होकर मालसी चौक बालावाला तक जाकर वापस सचिवालय में दौड़ समाप्त की गई। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 26 किलोमीटर की दौड़

दौड़ का शुभारंभ उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तु दास ने हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य मतदाता जागरूकता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने एवं गणतंत्र दिवस के पूर्व दिवस में राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रीय भावना को और अधिक सुदृढ़ करना था।

See also  उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद जारी

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह घींगा, डॉ रविंद्र सिंह राणा, रीना शाही, गोदावरी रावत सहित 70 वर्ष से अधिक के धावक श्री रूपचंद गुप्ता और श्री हर्षमण भट्ट सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।