7 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

चमोली में डीएम के जनता दरबार में 27 लोगों ने रखीं समस्याएं

चमोली में डीएम के जनता दरबार में 27 लोगों ने रखीं समस्याएं

जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आज जिला सभागार, गोपेश्वर में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 27 लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई कर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता मिलन में ग्राम जस्यारा निवासी रणजीत लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे के दौरान उनकी पत्नी का नाम दर्ज होने तथा पत्नी की मृत्यु के बाद आवास का लाभ उन्हें दिए जाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी करने तथा खंड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग को गांव में जाकर प्रकरण की जांच करने और नियमानुसार पात्रता होने पर नाम जोड़ने के निर्देश दिए। चमोली में डीएम के जनता दरबार में 27 लोगों ने रखीं समस्याएं

See also  डीएम चंपावत ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

रौली निवासी अनिल रावत ने स्वरोजगार के लिए विद्यालय भवन उपलब्ध कराने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालय भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सिरौं निवासी विजय सिंह रावत ने लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को आज ही NOC जारी कर शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

चेपड़ो निवासी देवेन्द्र सिंह रावत ने चैन लिंक फेंसिंग की मांग रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं डुमक निवासी राजेंद्र सिंह भंडारी ने वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित शिकायत रखी। जिलाधिकारी ने प्रकरण के समाधान के लिए गुरुवार को अपर जिलाधिकारी, वन विभाग, पीएमजीएसवाई सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

See also  चंपावत में डीएम का जनता दरबार, 60 से ज्यादा लोगों ने रखीं समस्याएं

इसके अतिरिक्त सगर निवासी हरीश रावत, गौणा निवासी गजेन्द्र सिंह रावत, तपोवन निवासी कस्तूरा देवी, रोपा निवासी बंशी लाल सहित अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी प्रकरणों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन मौजूद रहे।

#ChamoliNews
#uttarakhand
District Magistrate Chamoli
Uttarakhand DIPR

See also  उत्तराखंड में अब मुख्यमंत्री भविष्य निर्माण योजना
Ad 2