दिनांक 15.06.2025 को नीलकंठ मंदिर दर्शन हेतु आयी लक्ष्मी देवी (उम्र-57 वर्ष) नीलकंठ महादेव मंदिर गर्भ गृह में दर्शन के दौरान अचानक चलते-चलते सीने में दर्द होने के कारण बेहोश हो गयी। मंदिर ड्यूटी में कार्यरत पुलिसकर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला को पहले स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल सड़क तक और तत्पश्चात वाहन से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य इकाई नीलकंठ लाया गया।
चिकित्सक द्वारा महिला को फर्स्ट एड के उपरान्त हायर सेन्टर रेफर किया गया। पुलिसकर्मियों द्वारा तत्परता से की गई महिला की मदद के पश्चात समय से अस्पताल पहुंचने पर महिला अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और अपने परिजनों के साथ अपने घर चली गई हैं।

More Stories
गैरसैंण में सिर्फ दो दिन का सत्र, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उठाए सवाल
अवैध निर्माण के खिलाफ एमडीडीए का कड़ा एक्शन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की सियासी दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक