वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ी सर्वेश पंवार के दिशा-निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करी की रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 31.01.2026 को थाना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति दिनेश सिंह, निवासी- भैंसोड़ा, थलीसैंण को 01 पेटी (55 क्वार्टर) अंग्रेजी शराब (Soulmate Black Special Whisky) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में अभियुक्त के विरुद्ध थाना थलीसैंण पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
अभियुक्त का नाम पता
दिनेश सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी ग्राम भैंसोड़ा थाना थालीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 51 वर्ष
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक श्री संदीप चौहान
2. कांस्टेबल 303 मनोज कुमार
3. कांस्टेबल 62 गौरव कुमार

More Stories
धौलास भूमि प्रकरण में बड़ा एक्शन: 20 एकड़ जमीन की अनियमित बिक्री की जांच शुरू, संयुक्त टीम ने की पैमाइश
विकास कार्यों को लेकर चमोली में अहम बैठक
पिथौरागढ़ में यक्षवती नदी क्षेत्र में आयोजित हुआ नदी महोत्सव, जल संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प