आदि कैलाश क्षेत्र में आगामी 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन को लेकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोजन से जुड़ी विभिन्न तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं व्यवस्थापन से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अल्ट्रा मैराथन के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने प्रतिभागियों की सुविधा, सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन, पेयजल, मार्ग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आदि कैलाश क्षेत्र में आयोजित होने वाली यह अल्ट्रा मैराथन जनपद में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र की प्राकृतिक एवं पर्यटन संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, उप निदेशक पर्यटन अतुल भंडारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
प्रीतम फैमिली का ऑडियो वायरल, मधु चौहान बोलीं बेनकाब हुआ दबंगई का असली चेहरा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस आक्रामक, रागिनी नायक ने सरकार को घेरा, दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग
डीएम पौड़ी ने लिया इको एडवेंचर पार्क का जायजा