भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर आठ अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान के बारे में जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बीएसपी, आम आदमी पार्टी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
प्रीतम फैमिली का ऑडियो वायरल, मधु चौहान बोलीं बेनकाब हुआ दबंगई का असली चेहरा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
अंकिता भंडारी केस को लेकर कांग्रेस आक्रामक, रागिनी नायक ने सरकार को घेरा, दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल पद से बर्खास्त करने की मांग
डीएम पौड़ी ने लिया इको एडवेंचर पार्क का जायजा