17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जंगल की आग का हवाई सर्वे

जंगल की आग का हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल क्षेत्र में वनाग्नि से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया…उन्होंने जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए…मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वनाग्नि पर नियंत्रण पाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

धामी ने माना कि जंगलों में लगी आग बड़ी चुनौती है मगर सरकार अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रही है ताकि आग पर जल्द से जल्द काबू पाया जा सके। इसीलिए आज सेना‌ के एम आई 17 हेलीकॉप्टर की भी मदद ली गई और सुबह भीमताल झील से पानी भरकर जंगलों में आग बुझाने की कोशिश हुई। लगातार भड़क रही आग की वजह से आफत बढ़ रही है, कुछ जगह आबादी वाले इलाकों तक आग पहुंचने से भी परेशानी बढ़ गई है।

See also  सीएम धामी ने खटीमा में वकीलों के चैंबर का किया उद्घाटन