6 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पौधा लगाने के साथ नियमितीकरण की मांग को लेकर 83 दिन से आंदोलन जारी

पौधा लगाने के साथ नियमितीकरण की मांग को लेकर 83 दिन से आंदोलन जारी

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर आज 83वें दिन भी नियमितीकरण की मांग को लेकर पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम जारी रहा।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा की निगम कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के तहत नियमितीकरण की मांग को लेकर आज निगम कर्मचारियों ने बृहद स्तर पर पौधारोपण किया ।इसी क्रम में उनके नेतृत्व में पिथौरागढ़ स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। पौधा लगाने के साथ नियमितीकरण की मांग को लेकर 83 दिन से आंदोलन जारी

पौधा रोपण करने वालों में गोपाल बिष्ट दीपक रावल नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह हर सिंह शेर सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे ।

See also  एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया का सीएम ने किया सम्मान